फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास कार्यों की जांच शुरू

Tue, 14 Jul 2015 11:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पालिका परिषद द्वारा वर्ष 12-13 में कराए गए विकास कार्यों की सभासद द्वारा लोकायुक्त से की गई शिकायत के मामले में लोकायुक्त के आदेश पर मंगलवार को जांच अधिकारी एडीएम उन्नाव व आडीटर प्राविधिक प्रशिक्षक ग्राम विकास लखनऊ की टीम ने आरोपों की बिंदुवार जांच पड़ताल कर स्थलीय निरीक्षण किया।
विज्ञापन


इस कार्रवाई से नगरपालिका कर्मियों में खलबली मच गई है। नगर में नगर पालिका परिषद द्वारा वर्ष 12-13 में कराए गए विकास कार्यों, जिनमें सोलर स्ट्रीट लाइट लगाने, इंटरलाकिंग कार्य, सीसी रोड का निर्माण कार्य, मिसप्लेस पत्रावलियां, स्ट्रीट लाइट खंभे लगवाने को लेकर अनियमितता का आरोप लगाते हुए लोकायुक्त से पांच बिंदुओं पर शिकायत दर्ज कराई गई थी।

लोकायुक्त ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एडीएम उन्नाव इंद्रपाल उत्तम तथा आडीटर प्राविधिक प्रशिक्षक ग्राम विकास लखनऊ मंडल लखनऊ चंद्रशेखर शुक्ला को जांच के निर्देश दिए थे। इसके तहत मंगलवार को अधिकारियों की टीम ने की गई शिकायतों के आधार पर नगर पालिका कार्यालय में पत्रावलियों का निरीक्षण किया तथा मोहल्ला मलकंठ पर निर्माण कार्यों का भी स्थलीय सत्यापन किया।
विज्ञापन


इस दौरान शिकायतकर्ता सभासद महेश राठौर परिवादी के रूप में और गवाहों में मोहम्मद इस्माइल, राजेश मौर्या, मोहम्मद सईद तथा अतहर अब्बास रिजवी के समक्ष जांच को संपादित किया गया। इस दौरान उपजिलाधिकारी पीपी तिवारी व ईओ मीनू सिंह भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें