डा. राम मनोहर लोहिया समग्र ग्राम योजना से चयनित
गांवों में विकास कार्याें की हकीकत परखने को अब मंडलीय अफसरों को भी
जिम्मेदारी दी गई। सोमवार को उप निदेशक उद्यान ने विकास खंड के दो समग्र
ग्रामों में जाकर निर्माण कार्यों की हकीकत देखी।
उप निदेशक ने मानक के
अनुरूप शौचालयों का निर्माण न होने पर नाराजगी जता बजट के अभाव में रूके
कार्याें को धनराशि की डिमांड कर पूर्ण कराने के निर्देश दिए। गांवों को
विकास से जोड़ने को डा. राम मनोहर लोहिया समग्र ग्राम योजना को शुरू किया
गया।
योजना के अंतर्गत चयनित गांवों में सभी विभागों में संचालित विकास
कार्यों को कराया जाना है। समग्र ग्रामों में होने वाले विकास कार्यों पर
नजर रखने को सरकार ने मंडल के अफसरों को भी निगरानी करने की जिम्मेदारी दी।
जिसके क्रम में सोमवार को उद्यान विभाग उपनिदेशक यश वर्मा ने हरियावां के
लौहकनपुरवा तथा कोरिगवां का निरीक्षण किया।
लौहकनपुरवा पहुंच निर्माण
कार्यों को देखा। आवास निर्माण तो सही मिला, पर शौचालयों की छत मानक के
अनुरूप न होकर नीचे होने पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने सेक्रेटरी पर
नाराजगी व्यक्त करते हुए मानक के अनुरूप शौचालयों की छत का निर्माण कराने
के निर्देश दिए।
कोरिगवां में भी उन्होंने आवास निर्माण की
जानकारी लेने के साथ ही सीसी रोड के प्रस्ताव के सापेक्ष हुए निर्माण
कार्याें की जानकारी भी ली। 28 गलियों के प्रस्ताव के सापेक्ष सिर्फ आठ का निर्माण तथा शेष बजट के अभाव में पूर्ण न होने की बात बताई
गई। उपनिदेशक ने सेक्रेटरी को निर्माण कार्यों की डिमांड करने को पत्र
भेजने की बात कही है।