थाना क्षेत्र में रास्ता के निकास को लेकर महिलाओं ने
थाने पहुंचकर घेराव किया और रास्ता को बंद कराने का की मांग की। काफी देर
तक विवाद होता रहा। एसओ के आश्वासन पर महिलाएं शांत हुई।
ग्राम कटका की
महिलाएं भारी संख्या में सोमवार को थाना पहुंची और थाने का घेराव कर पुलिस
द्वारा खुलवाये गए मार्ग को बंद करने को लेकर घेराव किया और विरोध जताया।
इसको लेकर काफी देर तक हंगामा होता रहा।
एसओ जावेद अहमद के काफी समझाने के
बाद महिलाएं शांत हुई। बताया गया कि गांव की ग्राम सभा की चकरोड़ को गांव
निवासी कई लोगों ने कब्जा कर लिया था और इस पर दीवार बना ली थी। जानकारी
गांव के शमशेर पुत्र दीन मोहम्मद, महबूब व आरिफ ने पुलिस को दी थी।
जिस पर
शनिवार को थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और चकरोड़ का कब्जा हटा कर रास्ता
कर दिया था। इस मामले में कब्जा करने वाले नन्हें और दूसरे पक्ष के शमशेर
को पुलिस शांति भंग के आरोप में जेल भेज दिया था। जिनकी जमानत हो गई थी।
गांव
में विरोध को देखते हुए थाना प्रभारी मौके पर गए और पुन: दीवार बनवा दी।
सोमवार की सुबह पुलिस ने दोनों पक्षों को बुलाया था। जिसमें नन्हें और
शमशेर थाने पहुंचे, जिसमें शमशेर को समझा बुझाकर उनके परिजनों के साथ भेज
दिया। वहीं नन्हें के परिजनों का पुलिस इंतजार कर रही थी।
उधर, गांव में
नन्हें के थाने से न आने और शमशेर के गांव पहुंच जाने पर नन्हें की समर्थक
महिलाओं ने समझा कि पुलिस ने नन्हें को गिरफ्तार कर लिया है और भारी संख्या
में महिलाएं थाने पहुंच गई और थाने का घेराव कर लिया। इस बाबत थाना
प्रभारी जावेद अहमद का कहना है सभी को समझा दिया गया है।