फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिप्रेशन के शिकार हो रहे लोग, रहें सचेत: डॉ. राहिल

विज्ञापन
विज्ञापन
संडीला। कस्बा स्थित सीएचसी में सोमवार को मानसिक रोगियों के लिए शिविर का आयोजन किया गया। मानसिक रोग विशेषज्ञ डॉ. राहिल फरीद ने रोगियों की जांच कर उन्हें परामर्श व दवाएं दीं।
विज्ञापन

डॉ. राहिल फरीद ने रोगियों की बढ़ती संख्या को चिंताजनक बताया, कहा कि सीएचसी पर हर सोमवार को ओपीडी में मानसिक रोगियों के लिए शिविर लगाया जाता है। शुरुआती दौर में औसतन 5 से 7 मरीज अवसाद ग्रसित मिलते थे, लेकिन इधर कुछ सप्ताह से रोगियों की संख्या में इजाफा हुआ है। ओपीडी में औसतन 14 से 16 रोगी अवसाद ग्रस्त मिल रहे हैं, इनमें कई तो ऐसे हैं जो लंबे समय से नींद न आने व अधिक तनाव के शिकार से संबंधित हैं। डॉ. राहिल फरीद ने कहा कि डिप्रेशन व एंजाइटिस को हल्के में न लें, आगे चलकर यह परेशानी का कारण बन सकते हैं। कहा कि अगर लंबे वक्त से किसी को नींद न आने, अधिक गुस्सा आने व अकेलापन में रहने की शिकायत है तो समय पर चिकित्सक से संपर्क कर उसका इलाज करें। कहा कि इच्छुक लोग सोमवार को सीएचसी में ओपीडी में मानसिक रोग संबंधी जांच करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें