फोटो-18- चोरी के बाद फैला पड़ा सामान। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : HARDOI
सांडी। कस्बे के मोहल्ला मुंशीगंज में माली के घर से चोरों ने 25 हजार रुपये और जेवर चोरी कर लिए।
मुंशीगंज निवासी मुकेश सैनी की कस्बे में फूल की दुकान है। रविवार को उसका परिवार कानपुर गया था, घर में मुकेश और 15 वर्षीय बेटी थी। रात में मुकेश कमरे के बाहर बरामदे में जबकि बेटी दूसरे कमरे में थी। देर रात घर में घुसे चोरों ने बंद कमरे का ताला तोड़ दिया। चोरों ने कमरे में रखे 25 हजार रुपये और जेवर चुरा लिए। सोमवार सुबह मुकेश ने कमरे का ताला टूटा देखा तो वह सन्न रह गया। कमरे में सामान बिखरा हुआ था। मुकेश से घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। एसओ अखिलेश यादव ने बताया कि तहरीर मिली है, जांच कर कार्रवाई की जाएगी।