फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: दिवंगत वकीलों के आश्रितों को सम्मानित किया गया

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। दिवंगत वकीलों के आश्रितों को रविवार देर शाम सम्मानित किया। न्यायिक अधिकारियों, डीएम और बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने आश्रितों को अंगवस्त्र, स्मृति चिह्न और आर्थिक सहायता राशि का प्रमाण पत्र सौंपा।
विज्ञापन

स्वामी विवेकानंद सभागार में कार्यक्रम का आयोजन जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में हुआ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लाइव प्रसारण को अधिकारियों व वकीलों ने सुना व देखा। इसके बाद यहां पर दिवंगत वकील गंगाराम सत्यार्थी, अतुल शुक्ला, साहब हसन साबू, राधेश्याम श्रीवास्तव व हरनाम सिंह की आश्रित पत्नी को शाल, स्मृति चिह्न व पांच-पांच लाख रुपये की सहायता के प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। डीएम ने सभी को रक्षाबंधन पर्व की शुभकामनाएं दीं। बताया कि दिवंगत वकीलों के आश्रितों के खातों में पांच-पांच लाख रुपये भेजे गए हैं। एडीएम प्रियंका सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट एसके त्रिवेदी, सदर एसडीएम एसके मिश्रा, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष केडी शुक्ला टुल्लू बाबू, महामंत्री महेंद्र प्रताप सिंह, पूर्व अध्यक्ष उदयवीर सिंह, त्रिलोकी सिंह गौर, पूर्व महामंत्री आदर्श पांडेय, अतुल चतुर्वेदी सहित सभी डीजीसी व एडीजीसी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें