फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: मेडिकल कॉलेज में जल्द मिलेगी दांतों के इंप्लांट की सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज में जल्द मिलेगी दांतों के इंप्लांट की सुविधा
विज्ञापन

- फिलहाल प्राइवेट चिकित्सक ही कर पाते दांतों का इंप्लांट



- दंत चिकित्सा विभाग में जुटाए जा रहे संसाधन



संवाद न्यूज एजेंसी



हरदोई। निजी क्लीनिकों पर दांतों के मंहगे इलाज से जल्द ही जिले के लोगों को राहत मिल जाएगी। मेडिकल कॉलेज के दंत चिकित्सा विभाग को उच्चीकृत कर नए उपकरण व तकनीकी कर्मचारियों की नियुक्ति पर जोर दिया जा रहा है। दंत रोगियों को अभी से ही बेहतर इलाज तो मिल रहा है, जल्द ही डेंटल इंप्लांट की सुविधा भी मिलने लगेगी। इसके लिए तैयारियां लगभग पूरी हो गई हैं।



मेडिकल कॉलेज के दंत चिकित्सा विभाग का कायाकल्प किया जा रहा है। अस्पताल में जहां तक अभी सिर्फ दांत दर्द की दवाएं मिल रहीं थीं, वहीं अब रूट कैनाल सहित अन्य उपचार भी मरीजों को दिए जा रहे हैं। मरीजों को माइनर डेंटल शल्य क्रिया, कैरियस दांतों के लिए फिलिंग और एंडोडोंटिक प्रक्रिया की जा रही हैं। अब जल्द ही डिजिटल ओपीजी मशीन, डिजिटल इंट्रा ओरल पेरिएपिकल रेडियोग्राफी यूनिट और इंट्रा ओरल स्कैनर की मदद से मरीजों का उपचार किया जाएगा। इससे मरीजों का डेंटल इंप्लांट, फिक्स्ड पार्शियल और कंप्लीट डेंचर की सुविधा भी मरीजों को जल्द ही मिलेगी। इसके लिए दंत चिकित्सा विभाग में तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं। आने वाले कुछ दिनों में मरीजों को यह सुविधा भी मिलेगी, जो निजी क्लीनिकों से सस्ती भी होगी।
विज्ञापन




इनसेट



संकाय सदस्य व तकनीकी कर्मी भी होंगे नियुक्त



हरदोई। दंत चिकित्सकों में अभी विभागाध्यक्ष सहायक आचार्य डॉ. शिवम यादव व सीनियर रेजिडेंट डॉ. प्राची झा के अतिरिक्त जूनियर रेजिडेंट डॉ. स्वप्निका, डॉ. राशि शुक्ला और डॉ. अमित किशोर मरीजों का इलाज कर रहे हैं। जल्द ही संकाय सदस्यों और तकनीकी कर्मचारियों की नियुक्ति भी की जाएगी। विभाग को उच्चीकृत करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन




वर्जन



दंत चिकित्सा विभाग में सुविधाओं में लगातार वृद्धि की जा रही है। दांतों के इंप्लांट के लिए उपकरण मंगवाए जा चुके हैं और आवश्यक सामग्री भी पूरी हो गई है। थोड़ा काम रह गया है उसके पूरा होते ही दांतों का इंप्लांट भी शुरू कर दिया जाएगा।



डॉ. जेविन बिष्णु गोगोई



प्राचार्य, मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें