फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किराना की दुकान में सेंध लगा लाखों की चोरी

Thu, 22 Jan 2015 11:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
कसबे में हो रही लगातार चोरियों से नागरिक व व्यापारी काफी परेशान है। मंगलवार की रात दो घरों से लाखों की चोरी करने के बाद चोरों ने बीती रात भी दो दुकानों को निशान बनाकर पुलिस को चुनौती दे डाली। इससे जनता व व्यापारियों में दहशत है।
विज्ञापन


बीती रात चोर मुख्य बाजार स्थित राजकुमार की किराने की दुकान सेंधकर लगाकर अंदर दाखिल हुए। चोरों ने किराने का सामान, एक बोरी गोला, एक बोरी मिर्चा, दो बैग गुटखा, एक बोरी बीड़ी पैके ट, दो रिफाइंड पीपा समेत बिस्कुट व 10 हजार रुपये नगद उठा ले गए।

सुबह जब दुकान मालिक दुकान खोलने आया तो अंदर का नजारा देख सन्न रह गया। दुकान के पीछे की दीवार में सेंध लगी थी, जिससे चोर अंदर आए थे। वहीं कुछ दूर हाईवे पर नरेश शर्मा की लोहे की दुकान के बाहर पड़े सरिया के बंडल चोर उठा ले गए।
विज्ञापन


बताया कि सरिया के बंडल लोहे की जंजीर में बंधे हुए थे। चोर जंजीर काटकर 10 सरिया के बंडल जिनका वजन करीब 10 क्विंटल है, उन्हें अपने साथ ले गए है। इन घटनाओं से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। वहीं मंगलवार की रात हरीप्रकाश पांडेय व मूलचंद्र के घर से चोर लाखों का सामान चुरा ले गए।

चौकी इंचार्ज एमपी सिंह ने घरों मेें हुई चोरियों के बाबत बीती रात कुछ लोगों को पूछताछ को पकड़ा, जिन्हें बाद में छोड़ दिया गया। उन्होंने कहा कि जल्द ही चोरोें को पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें