फोटो 35- नायब तहसीलदार सदर प्रमय कुमार सिंह को ज्ञापन सौंपते किसान यूनियन के नेता।
बघौली। कोविड काल के दौरान बघौली रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव की व्यवस्था समाप्त किए जाने के बाद अब उसे पुनः बहाल करने की मांग तेज हो गई है। इसको लेकर बुधवार को किसान यूनियन ने बघौली रेलवे स्टेशन पर धरना-प्रदर्शन कर मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार सदर प्रमय कुमार सिंह को ज्ञापन सौंपा।
यूनियन के नेता रावेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि बघौली स्टेशन पर पूर्व की तरह ट्रेनों का ठहराव शुरू किया जाना यहां की जनता के साथ किसानों के लिए भी बेहद जरूरी है। धरना-प्रदर्शन को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर बघौली थानाध्यक्ष प्रशांत द्विवेदी पुलिस टीम के साथ मौके पर मौजूद रहे। इसके अलावा कई अन्य थानों की पुलिस फोर्स, जीआरपी हरदोई के एसओ एके पांडेय, पुलिस टीम व आरपीएफ बल भी तैनात रहा। पुलिस की मौजूदगी में धरना शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। (संवाद)