फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध चालान निरस्त करने की मांग : आदर्श दीपक

विज्ञापन
डाक बंगले में युवा अधिवक्ता जागृति एसोसिएशन मंच की बैठक में बोलते अधिवक्ता आदर्श दीपक मिश्रा। स? - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। वाहन चेकिंग के नाम पर अधिवक्ताओं व आम जनता को परेशान किया जा रहा है। व्यवस्था में सुधार न होने पर युवा अधिवक्ता जागृति एसोसिएशन मंच की जनपदीय कार्यकारिणी की ओर से प्रशासन का घेराव किया जाएगा।
विज्ञापन

शनिवार को पीडब्लूडी सर्किट हाउस में युवा अधिवक्ता जागृति एसोसिएशन मंच उत्तर प्रदेश के बैनर तले अधिवक्ता आदर्श दीपक मिश्रा ने बैठक के दौरान कहा कि पुलिस लगातार अधिवक्ताओं व आम जनमानस के वाहनों के गलत ढंग से चालान कर रही हैं जिससे अधिवक्ताओं एवं आम जनमानस में रोष व्याप्त है।
अधिवक्ताओं के ई-चालान को तत्काल निरस्त किया जाए। अगर अवैध ई-चालान निरस्त न किये गये तो जिला प्रशासन का घेराव किया जाएगा। इस मौके पर एडवोकेट चंद्रशेखर पाल, एडवोकेट विजय पांडेय, एडवोकेट राजीव कश्यप, अजहर इकबाल, अयूब खान, रामजी अवस्थी, राम सुत श्रीवास्तव आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें