फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भजनों पर झूमे भक्त, सजीव झांकियों ने लुभाया

विज्ञापन
फोटो-7-मंगलीपुरवा स्थित राम जानकी हनुमत धाम में छठे वार्षिकोत्सव के दौरान पूजन करते श्रद्धालु। स? - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। मंगलीपुरवा स्थित राम जानकी हनुमंत धाम के प्राण प्रतिष्ठा का छठा वार्षिकोत्सव उत्साह व श्रद्धा के बीच मनाया गया। संगीतमयी आरती और सजीव झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं।
विज्ञापन

श्री राम जानकी हनुमंत धाम में सबसे पहले प्रभु श्री राम सहित सभी देवी देवताओं की आरती उतारी गई, भजन कीर्तन के साथ भव्य झांकियों का कार्यक्रम हुआ। जिसमें राधा कृष्ण व सुदामा कृष्ण की मित्रता की झांकियों ने सबका मन मोह लिया। इसके बाद पुष्प वर्षा का भी आयोजन हुआ। जिसमें राधा-कृष्ण के वेष में कलाकारों द्वारा खेली गई होली ने सभी को उत्साह से भर दिया। देवी देवताओं को छप्पन प्रकार के व्यंजनों का भोग लगाया गया। कन्या पूजन व भंडारे का प्रसाद वितरण किया गया। विद्यालय के प्रबंधक अखिलेश सिंह ने सभी अतिथियों का स्वागत व आभार व्यक्त किया।
आरती में जिले के एसडीएम संजय कुमार सिंह , बीएसए हेमंत राव, जिला उपाध्यक्ष संजय कुमार सिंह गुड्डू आशा, प्रीतेश दीक्षित, संदीप सिंह, अनुज गुप्ता, मुकुल सिंह आशा, अखिल सिंह चंदेल, रामज्ञान गुप्ता, आदेश दीपक मिश्रा, अंकित सिंह आदि लोग उपस्थित होकर प्रभु श्रीराम का आशीर्वाद लिया।

फोटो-8-वार्षिकोत्सव में कृष्ण राधा के वेष में नृत्य करते कलाकार। संवाद- फोटो : HARDOI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें