फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: धोबिया आश्रम में चिड़ियाघर बनवाने की मांग

विज्ञापन
फोटो-20-मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को स्मृति चिंह देते बार एसोसिएशन के अध्यक्ष जेपी त्रिवेदी, स
विज्ञापन
हरदोई। सवर्ण चेतना सभा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. आदर्श दीपक मिश्र ने बार एसोसिएशन अध्यक्ष जेपी त्रिवेदी के साथ मुख्यमंत्री से मुलाकात की। इस दौरान योगी आदित्यनाथ को एक पत्र देकर धोबिया आश्रम का सुंदरीकरण कराने के साथ ही यहां प्राणी उद्यान की स्थापना कराए जाने की मांग भी की।
विज्ञापन

लखनऊ में रविवार को हुई मुलाकात के दौरान दिए गए ज्ञापन में कहा गया कि धोबिया आश्रम ऋषि धौम्य की तपोभूमि है। दावा है कि यहां पांडवों का पूजा हुआ शिवलिंग स्थापित है, जहां से हर वक्त जल धारा प्रवाहित होती है। इस स्थान को पर्यटन विभाग की ओर से विकसित किया गया है। गोमती नदी के किनारे 78 हेक्टेयर क्षेत्रफल में फैले इस इलाके में पशु पक्षी भी विचरण करते हैं।
ज्ञापन में मांग की गई है कि यहां चिड़िया घर की स्थापना कर आश्रम का सुंदरीकरण कराया जाए। इससे इतर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष जेपी त्रिवेदी ने मुख्यमंत्री से अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग मुलाकात के दौरान की। मुलाकात के दौरान सुयश मिश्रा और कार्तिकेय मिश्रा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें