फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: खादी कपड़ों की सर्दियों में बढ़ी मांग, लोगों ने शुरू की खरीदारी

विज्ञापन
फोटो 14: हथकरघा वस्त्र भंडार पर खादी के कपड़े देखते खरीदार। संवाद
विज्ञापन
हरदोई। खादी के कपड़ों की वैसे तो हर मौसम में मांग रहती है। सर्दियां आते ही खादी के कपड़ों की मांग और बढ़ती है। लोगों ने खादी के कपड़ों के साथ ही खादी के गर्म और रेडीमेड कपड़ों की खरीदारी शुरू कर दी है। खादी के कपड़ों की मांग बढ़ने से कारोबारियों में उत्साह है।
विज्ञापन

खादी के उत्पादों को वैसे भी जिले में बढ़ावा दिया जा रहा है। शासन ने एक जनपद-एक उत्पाद में खादी को चयनित किया है। इससे यहां पर खादी के समाप्त हो रहे कारोबार को फिर से नई गति मिली है। फिर से हथकरघा उद्योगों में जान आई है। खादी के कपड़ों और रेडीमेड कपड़ों की बिक्री को बढ़ावा देने के लिए प्रशासन ने भी कलक्ट्रेट में एक दुकान हथकरघा वस्त्र भंडार के लिए दी है। एक जनपद-एक उत्पाद हथकरघा वस्त्र भंडार के संचालक रसीद अहमद, मोहम्मद मुवस्सिर और जावेद अली ने बताया कि खादी वस्त्रों और रेडीमेड कपड़ों के स्टॉक को जुटाया गया है।
बताया कि सभी सीजन में खादी के कपड़ों की मांग रहती है। सर्दियों में खादी के कपड़ों और रेडीमेड कपड़ों की मांग अधिक हो जाती है। दुकान पर सूती खादी, पॉली खादी, तहमद, गमछा, रुमाल, चादर, सदरी, कोट-पैंट, कुर्ता-पायजमा के कपड़ा और रेडीमेट भी उपलब्ध हैं। सर्दियों में सदरी और कोट-पैंट की अधिक मांग होती है। बताया कि दुकान पर खादी के कपड़ों में 110 रुपये से लेकर 1,200 रुपये प्रतिमीटर तक उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें