फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: शिकायत निस्तारण में 24 थानों को पहली रैंक, जनपद अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। शासन ने पुलिस विभाग की अक्तूबर की रैंकिंग जारी कर दी है। जनपद को पहला स्थान मिलने के साथ ही जिले के 24 थानों को भी प्रदेश में पहला स्थान मिला है। दो थाने बेहद फिसड्डी साबित हुए हैं। इनमें लोनार को 958वीं रैंक और बेहटागोकुल को 1139वीं रैंक मिली है।
विज्ञापन

आईजीआरएस और विभिन्न संदर्भों से आने वाली शिकायतों के निस्तारण और संतुष्टि के प्रतिशत के आधार पर शासन हर माह रैंकिंग जारी करता है। आईजीआरएस शिकायतों के निस्तारण की निगरानी पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा खुद करते हैं। साथ ही इसके लिए बनीं आईजीआरएस सेल के प्रभारी अनिल यादव भी हर रोज इसकी समीक्षा करते हैं।
अक्तूबर की रैंकिंग सोमवार को जारी की गई है। जनपद के 26 थानों में से 24 थानों को पहली रैंक मिली है। जनपद को भी प्रदेश में पहली रैंक मिली है। संदर्भों की समीक्षा और निस्तारण में लगे समय के आधार पर रैंकिंग जारी हुई है। एसपी अशोक कुमार मीणा ने कहा कि शिकायतों का निस्तारण कराना प्राथमिकता है। इस माह जिन दो थानों की स्थिति खराब मिली है, प्रयास होगा कि अगले माह इनकी स्थिति भी बेहतर हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें