फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने वालों पर कार्रवाई की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। अखिल भारतीय ब्राम्हण महासभा (रा) के पदाधिकारियों ने बृहस्पतिवार को एसपी से मिलकर एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में टड़ियावां थाना क्षेत्र के नूरलपुर गांव में ब्राम्हण और क्षत्रिय समाज के लिए अभद्र भाषा का प्रयोग करने वाले शख्स के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की गई। दिए गए ज्ञापन में कहा गया है।
विज्ञापन

टड़ियावां थाना क्षेत्र के शाहपुर मुगल गांव में तथाकथित बौद्धकथा वाचक ने पांच से नौ जून के बीच बौद्ध कथा थी। इस दौरान मंच से सनातन संस्कृति, देवी देवताओं के लिए अपशब्दों का प्रयोग किया गया। इसके बाद भी एक बैठक कर ब्राम्हण और क्षत्रिय समाज के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल किया गया। पूरे मामले में एफआईआर दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी किए जाने की मांग की गई है।
ज्ञापन देने वालों में संगठन के जिलाध्यक्ष नीरज अवस्थी, प्रदेश उपाध्यक्ष परशुराम सेना शिवम तिवारी, जिला उपाध्यक्ष गौरव शुक्ल, सतेंद्र तिवारी, मुनि मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें