फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: डिलीवरी बॉय की ट्रैक्टर-ट्राली ने कुचलकर मौत

Thu, 16 Jan 2025 11:00 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
 नितेश पाल। स्रोतः परिजन।   - फोटो : नितेश पाल। स्रोतः परिजन।
विज्ञापन
फोटो-06- नितेश पाल। स्रोत: परिजन
विज्ञापन

फोटो-07- मोर्चरी के बाहर खड़े मृतक के परिजन। संवाद

- सीतापुर रोड पर ओवरब्रिज से उतरते वक्त हादसा
- दो बेटियों के सिर से उठा पिता का साया
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। सीतापुर रोड पर ओवरब्रिज पर उतरते ही सामने से आ रहे ट्रैक्टर-ट्राली ने बाइक सवार डिलीवरी बॉय को कुचल दिया। हादसे में युवक की मौत हो गई। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्राली को जब्त कर ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया। हादसे में युवक के परिजनों में कोहराम गया।

टड़ियावां थाना क्षेत्र के गांव गौराडांडा निवासी नितेश पाल (28) पुत्र उमेश पाल गांव में खेतीबाड़ी करने के साथ ही शहर में ई-काॅमर्स कंपनी के उत्पादों की डिलिवरी भी करता था। बुधवार की देर शाम को भी वह अपना काम कर बाइक से वापस अपने गांव जा रहा था।
विज्ञापन

शहर के सीतापुर रोड स्थित ओवरब्रिज पार करते ही सामने से आ रहे एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्राली ने सामने से उसको टक्कर मार दी और उसको कुचलते हुए निकल गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्राली के एक तरफ के दोनों पहिए उसके ऊपर से निकल गए। लोगों ने युवक को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इमरजेंसी में पहुंचते ही चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस ने ट्रैक्टर ट्राली को कब्जे में लेकर ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस सूचना पर देर रात परिजन अस्पताल पहुंचे और बृहस्पतिवार को शव का पंचनाम कर पोस्टमार्टम कराया है। परिजनों ने बताया कि युवक की शादी करीब छह साल पहले हुई थी। उसकी पांच साल की पुत्री रितिका और एक डेढ़ साल की पुत्री है। दोनों बेटियों के सिर से अपने पिता का साया उठने से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

 नितेश पाल। स्रोतः परिजन।  - फोटो : नितेश पाल। स्रोतः परिजन।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें