फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली और मुंबई में बढ़ी शाहाबादी आम की मांग

Wed, 15 Jun 2016 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
विज्ञापन
आम - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
हरदोई। शाहाबाद क्षेत्र की आम की वैरायटी में गुलाब खास, तोतापरी और दशहरी आम जिले के साथ बरेली आदि जिलों की बाजार में दस्तक दे चुके हैं। दिल्ली और मुंबई से भी लोहाचंद आम की डिमांड हो रही है। मगर बाजार में अभी ज्यादातर पाल के पके आम बिक रहे हैं। बारिश न होने से आम में स्वाभाविक स्वाद नहीं आ पाया है।
विज्ञापन


आम की दशहरी वैरायटी का उत्पादन सबसे ज्यादा होता है । जिले में उत्पादन के मामले में शाहाबाद व संडीला क्षेत्र फल पट्टी घोषित है। संडीला फलमंडी में आम के सीजन में हजारों क्विंटल आम की खरीद फरोख्त होती है। वैसे तो शाहाबाद क्षेत्र में करीब 55 सौ हेक्टेयर क्षेत्र में बाग हैं जहां दशहरी, गुलाब खास, हुस्नआरा, जनार्दन प्रसाद, शक्कर चीनी वैरायटी के आम होते हैं मगर सबसे ज्यादा दशहरी और चौंसा के साथ लंगडा वैरायटी होती है।

उद्यान निरीक्षक हरिओम के अनुसार आम का फसली वर्ष तीन वर्ष में एक बार आता है। इस बार फसली वर्ष होने के कारण आम का उत्पादन अच्छा हुआ है। यहां का ज्यादातर आम दिल्ली एवं मुंबई जाता है। शाहाबाद की आम की वैरायटी लोहाचंद एवं गुलाब खास को लेकर बाहर काफी मांग रहती है। अब दशहरी के साथ अन्य वैरायटी बाजार में दस्तक देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें