फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेहंदी से सजे हाथ, सुरों से निकले तराने

Mon, 19 Jan 2015 12:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
सीएसएन कालेज परिसर में चल रहे हरदोई महोत्सव 2015 में शनिवार की रात बालीवुड सितारों से सजी रही। कड़ाके की ठंड के बावजूद महोत्सव में लोगों की भीड़ लगी रही। कार्यक्रम की शुरुआत टीवी एक्ट्रेस पारुल चौहान के डांस शो के साथ हुई। साथ ही आकाश डांस ट्रुप ग्रुप ने भी अपने अंदाज से कायल कर दिया।
विज्ञापन


मौसम में बढ़ती ठंडक के साथ हरदोई महोत्सव का मंच और भी अधिक धमाकेदार हो गया। स्थानीय प्रतिभाओं के साथ शनिवार की देर रात को टीवी एक्ट्रेस पारुल चौहान और उनके साथ आकाश डांस ट्रुप ग्रुप ने भी अपनी परफार्मेंस दी। कार्यक्रम की शुरुआत आनंदी कांसेप्ट के डायरेक्टर नागेंद्र मिश्र ने डीएम रमेश मिश्र को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। जिसके बाद पारुल चौहान ने अपने डांस का जलवा बिखेरा।

पारुल ने कई फिल्मी गीतों पर अपनी अदाओं से लोगों को भी झूमने पर मजबूर कर दिया। जिसके बाद आकाश स्टार्स डांस ट्रुप ग्रुप की टीम ने कई गीतों पर डांस किया। डांस ग्रुप ने अपने आइटम गीतों पर ठुमके लगाकर युवाओं को भी झूमने पर मजबूर कर दिया। देर रात चले कार्यक्रम में कड़ाके की ठंड के बावजूद सैकड़ों लोग एकत्रित रहे।
विज्ञापन


कार्यक्रम में जिला न्यायाधीश एके जैन, डीआईजी गोविंद अग्रवाल, एएसपी बीसी दुबे सहित कई अधिकारी मौजूद थे। उधर, सीएसएन कालेज में बना हरदोई महोत्सव का मंच स्थानीय प्रतिभाओं के लिए एक बेहतर मुकाम लेकर आया है। मंच से जिले की तमाम प्रतिभाओं को भी निखरने का मौका मिला है, जिसमें से एक नाम मयंक सक्सेना भी है।

मयंक सक्सेना ने मदहोश कर देने वाली आवाज से गजब का जादू बिखेरा। सक्सेना ने अपने गीतों के जादू से माहौल को रंगीन बना दिया। उन्होंने कई रूहानी गीतों से प्यार की भाषा को समझा दिया तो कई गीतों से लोगों को भी झूमने पर मजबूर कर दिया। मयंक के गीतों पर जमकर तालियां भी बजीं। इसके अलावा नृत्य प्रतियोगिता में स्थानीय स्तर की कई प्रतिभाओं ने अपने हुनर का जादू बिखेरा।

नृत्य प्रतियोगिता में वर्षा, शीतल राजीव, दिव्या, स्वनिल, फराह, हैरी व निष्ठ समेत तमाम ने अपने नृत्य का प्रदर्शन किया। जिनको दर्शकों ने काफी सराहा। उधर, महोत्सव के दौरान रविवार को मेहंदी की प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। मेंहदी प्रतियोगिता में भी भाग लेने वालों की संख्या ज्यादा रही, पर आयोजकों ने मौका सभी को दिया गया।

अथक प्रयास कर दर्जन भर हाथों में सजी मेहंदी का चयन करने में निर्णायक भी पशोपेश में रहे। प्रतिभागियों को अपने हाथों को मेहंदी से सबसे अधिक आकर्षक सजाना था। प्रतिभागियों ने प्रयास करके अपने हाथों को मेहंदी से सजाया। प्रतियोगिता में निर्णय मोनी पांडेय व शानू महेंद्रा ने की। निर्णायकों ने पल्लवी सिंह को प्रथम, प्रतिभा गौतम को द्वितीय और सौम्या दीक्षित को तृतीय स्थान दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें