फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: हरिद्वार में रेलवे ट्रैक पर आया मलबा, ट्रेनें प्रभावित, घंटों देरी से पहुंचीं

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। हरिद्वार में मनसा देवी की पहाड़ी दरकने से मलबा रेलवे ट्रैक पर आ गया। इसके चलते हरिद्वार से देहरादून के बीच रेल यातायात ठप हो गया। वहीं हरिद्वार से आवागमन करने वाली ट्रेनें भी प्रभावित हो गईं। जिले से होकर हरिद्वार जाने वाली ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेट कर दिया गया है। उधर से आ रहीं ट्रेनें भी देरी से चल रही हैं। इससे यात्रियों को असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

हरिद्वार से देहरादून के बीच भारी बारिश के बाद पहाड़ दरकने से भारी भरकर पत्थर और मिट्टी से रेलवे ट्रैक पूरी तरह दब गया है। कई स्थानों पर ओएचई वायर भी क्षतिग्रस्त हो गए, रेल ट्रैक को भी नुकसान हुआ है। घटना के बाद से ही ट्रेनें जहां की तहां रोक दी गई हैं। देहरादून और योग नगरी ऋषिकेश से आने वाली ट्रेनें ठप हैं। हरदोई से होकर जाने वाली तीन जोड़ी ट्रेनें भी प्रभावित हुई हैं। अप दिशा की ट्रेनें शॉर्ट टर्मिनेट की गई हैं जबकि डाउन दिशा की ट्रेनें दूसरे स्टेशन से संचालित की जा रही हैं।



मंंडल वरिष्ठ रेल प्रबंधक आदित्य गुप्ता ने बताया कि हरदोई होकर देहरादून जाने वाली 15119 वाराणसी देहरादून एक्सप्रेस नजीबाबाद से देहरादून के बीच निरस्त कर दी गई। बुधवार सुबह हरदोई आने वाली ट्रेन 15120 को नजीबाबाद से संचालित किया गया। इसी प्रकार ट्रेन 13009 दून एक्सप्रेस को मुरादाबाद से योग नगरी ऋषिकेश के बीच निरस्त किया गया। डाउन दिशा में यह ट्रेन मुरादाबाद से शुरू की गई। आलमनगर से योग नगरी ऋषिकेश के बीच चली 04317 सावन विशेष ट्रेन को भी हरिद्वार में शॉर्ट टर्मिनेट किया गया। विशेष ट्रेन हरिद्वार से संचालित की गई। ऋषिकेश, देहरादून व हरिद्वार जाने वाले रेल यात्रियों को सबसे अधिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन




घंटों लेट रहीं यह ट्रेनें

हरदोई। रेलवे ट्रैक क्षतिग्रस्त होने से बुधवार सुबह हरदोई पहुंचीं ट्रेनों पर असर देखने को मिला। योग नगरी ऋषिकेश से चलकर हावड़ा जाने वाली 13010 दून एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय सुबह के 6:10 मिनट से 7 घंटे 3 मिनट की देरी से हरदोई रेलवे स्टेशन पहुंची। ट्रेन संख्या 15120 जनता एक्सप्रेस 10 घंटे 42 मिनट की देरी से, योग नगरी से आलमनगर के बीच विशेष ट्रेन 04318 निर्धारित समय से 5 घंटे 54 मिनट की देरी से और ट्रेन 04317 अपने निर्धारित समय से 3 घंटा 35 मिनट की देरी से आलमनगर से संचालित की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें