हरदोई। कासिपुर के ग्राम गुलाबीखेड़ा निवासी एक मजदूर ने सोमवार रात अज्ञात कारण के चलते घर में रखा जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजनों ने उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
गुलाबीखेड़ा निवासी रामबाबू (25) मजदूरी करके अपने परिवार का भरण पोषण करता है। सोमवार रात उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। उसकी तबियत बिगड़ी, तो परिजनों को जानकारी हुई।
परिजन आनन फानन में उसे सीएचसी लेकर गए, जहां से हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। देर रात जिला अस्पताल में इलाज के दौरान रामबाबू की मौत हो गई।
घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मच गया। पिता डोरीलाल ने बताया कि रामबाबू एक ईंट भट्ठे पर मजदूरी करता था। वह पांच भाइयों में सबसे बड़ा था।