फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से साइकिल सवार वृद्ध की मौत

Sat, 29 Apr 2017 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
विज्ञापन
मृतक युवक के परिजन। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
माधौगंज। थाना क्षेत्र के बरबटापुर गांव के पास शनिवार को ट्रक की टक्कर से साइकिल सवार वृद्ध की मौत हो गई। वृद्ध बिलग्राम कोतवाली के परचल गांव का निवासी था। वह रिश्तेदारी से घर लौट रहा था। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से पूछताछ के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन


बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के परचल गांव निवासी जगदीश (60) की शहब्दा गांव निवासी प्रेम सागर के यहां रिश्तेदारी है। शुक्रवार को वह साइकिल से रिश्तेदारी में गया था। शनिवार को घर लौट रहा था। माधौगंज थाना क्षेत्र के बरबटापुर गांव के पास पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में सिर व चेहरे पर गंभीर चोटें आने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पहुचान कर परिजनों को जानकारी दी। सूचना पर पहुंचे मृतक के भाई तपसी ने बताया कि रिश्तेदारी में मुंडन संस्कार से लौट रहा था। एसओ जटा शंकर सिंह ने बताया कि उन्हें तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें