फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi: झोलाछाप के इलाज से पिता-पुत्र की मौत, परिजन ले गए थे मेडिकल स्टोर, FIR दर्ज...सीज करने के आदेश

Sat, 27 Apr 2024 12:51 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

Hardoi News: कोतवाल नारायण कुशवाहा ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। मेडिकल स्टोर के नाम से एफआईआर दर्ज की गई है। उधर दूसरी ओर एडीएम प्रियंका सिंह ने संबंधित मेडिकल स्टोर को सीज किए जाने के आदेश भी दिए हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदोई जिले में बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के छिबरामऊ गांव में मेडिकल स्टोर में संचालित कथित अस्पताल में झोलाछाप के इलाज से चंद घंटों के अंतराल पर पिता-पुत्र की मौत हो गई। घटना का पता चलने पर जांच के लिए पहुंचे सीएचसी अधीक्षक को देखकर संचालक मेडिकल स्टोर पर ताला लगाकर भाग निकला।

विज्ञापन

बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के भिक्खापुरवा निवासी मानसिंह (32) और उनके पुत्र गोलू (7) को बृहस्पतिवार की सुबह उल्टी दस्त आने लगे थे। इस पर गोलू को लेकर परिजन सीएचसी बिलग्राम पहुंचे। यहां प्राथमिक उपचार के बाद गोलू को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। परिजन जिला अस्पताल ले जाने की जगह उसे वापस घर ले गए।

इसके बाद में पिता मानसिंह के साथ छिबरामऊ में स्थित सौरभ मेडिकल स्टोर पर ले गए। यहां मेडिकल स्टोर के बाहर बेंच डालकर मरीजों का इलाज भी किया जाता है। इलाज के बाद बृहस्पतिवार रात पिता-पुत्र की हालत बिगड़ गई। गोलू को सीएचसी ले जाया गया, लेकिन यहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।

संचालक मौके से भाग निकला
वहीं, मानसिंह ने जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी पर पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया। उधर, बिलग्राम सीएचसी के अधीक्षक डॉ. राजेंद्र कुमार छिबरामऊ में सौरभ मेडिकल स्टोर पर पहुंचे, लेकिन उनके पहुंचने से पहले ही संचालक मौके से भाग निकला।
विज्ञापन

मेडिकल स्टोर को सीज किए जाने के आदेश
पूरे मामले में मृतक के भाई राकेश कुमार ने बिलग्राम कोतवाली में तहरीर दी। कोतवाल नारायण कुशवाहा ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। मेडिकल स्टोर के नाम से एफआईआर दर्ज की गई है। उधर दूसरी ओर एडीएम प्रियंका सिंह ने संबंधित मेडिकल स्टोर को सीज किए जाने के आदेश भी दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें