फोटो-3- जिला चिकित्सालय में कोरोना का नमूना देने के लिए लगी लाइन। संवाद
- फोटो : HARDOI
हरदोई। कोविड-19 एल-2 अस्पताल में भर्ती तीन संक्रमितों ने पिछले 24 घंटे के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं 200 नए कोरोना संक्रमित भी मिले हैं।
कोरोना का कहर लगातार जारी है। कोई दिन ऐसा नहीं जा रहा जब कोरोना संक्रमितों की मौत न हो रही हो। पिछले 24 घंटे में भी कोरोना के कारण कोविड-19 के एल-2 अस्पताल में भर्ती तीन संक्रमितों की मौत हो गई है।
एल-2 अस्पताल के प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. स्वामी दयाल के मुताबिक एक महिला समेत तीन संक्रमितों की मौत हुई है। इनमें शहर के एक प्रख्यात समाजसेवी के चाचा (55) भी शामिल हैं। विद्युत विभाग के एक कर्मचारी (48) और एक महिला (37) की मौत हुई है।
पिछले 24 घंटे में जनपद में 200 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। इन संक्रमितों में स्वास्थ्य कर्मी, पुलिस कर्मी भी शामिल हैं। कुछ समाजसेवी भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसके साथ ही जनपद में अब तक मिले संक्रमितों की संख्या 9683 हो गई है। जनपद में अब कोरोना के 2583 एक्टिव केस हैं। अब तक जनपद में 142 लोग दम तोड़ चुके हैं।
फोटो- 1- शहर के नवीपुरवा में संक्रमित के घर जाने वाले रास्ते पर की गई बैरीकेडिंग। संवाद- फोटो : HARDOI
फोटो-2- आवास विकास कालोनी में कोरोना की जांच के लिए नमूना देती युवती। संवाद- फोटो : HARDOI