फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग तापते समय झुलसकर चौकीदार की मौत

विज्ञापन
फोटो-14-मृतक के शोकाकुल परिजन। संवाद - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
शाहाबाद। शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत स्टेशन मार्ग पर स्टील कारखाने के चौकीदार की अलाव तापते समय झुलसकर मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नौरोजपुर निवासी सालिकराम (50) स्टेशन रोड पर स्थित एक स्टील कारखाने में चौकीदारी करता था। उसकी ड्यूटी गुरुवार की रात से शुक्रवार की सुबह तक थी। शुक्रवार की सुबह उसका अधजला शव कारखाने के बाहर पड़ा मिला।
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी परिजनों को दी। भतीजे मनोज ने बताया कि सालिगराम शुक्रवार तड़के सर्दी से बचने के लिए अलाव ताप रहा था। इसी दौरान उसके कपड़ों में आग लग गई और झुलसकर उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

सालिकराम अविवाहित था। कोतवाल शिव शंकर सिंह ने बताया कि प्राथमिक दृष्टया अलाव तापने के दौरान कपड़ों में आग लगने से झुलसकर मौत होने की बात सामने आई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें