हरदोई। लखनऊ-दिल्ली रेलवे ट्रैक पर देहात कोतवाली क्षेत्र में कुर्रिया के पास एक युवक का शव टुकड़ों में पड़ा मिला। शव के पास मिले आधार कार्ड से परिजनों को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे परिजनों ने फिलहाल कोई आरोप नहीं लगाए हैं।
शुक्रवार रात कुर्रिया के पास रेलवे ट्रैक पर शव मिलने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तलाशी ली। इस दौरान मिले आधार कार्ड से परिजनों को सूचना दी गई। पहचान देहात कोतवाली क्षेत्र के खेरवा निवासी सुबोध (18) के रूप में हुई। पिता शिव कुमार के मुताबिक सुबोध दो भाइयों में बड़ा और अविवाहित था। खेती के काम में सहयोग करता था। देहात कोतवाल अशो सिंह ने बताया कि परिजनों ने कोई आरोप नहीं लगाए हैं। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।