फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: युवक का शव फंदे पर लटका मिला, परिजन बोले-हत्या हुई

Fri, 31 Jan 2025 11:20 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
- बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के तारापुरवा गांव की घटना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी



हरदोई। बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के तारापुरवा में संदिग्ध हालात में युवक का शव खेत में बनी मचान में फंदे से लटकता मिला। परिजनों ने हत्या कर शव लटकाए जाने की आशंका जताई है, लेकिन किसी से रंजिश की बात से भी इन्कार किया है।



तारापुरवा निवासी गोविंद कुमार (19) खेती करता था। खेत में फसल बचाने के लिए उसने मचान बना रखी थी। रात में वह मचान पर ही सोता था। बृहस्पतिवार रात भी गोविंद मचान पर सोने के लिए गया था। शुक्रवार सुबह काफी देर तक वह घर वापस नहीं पहुंचा। इस पर उसकी मां रामसहेली खेत से उसे बुलाने गईं।
विज्ञापन

खेत में मचान पर गोविंद का शव गमछे के फंदे से लटक रहा था। यह देखकर रामसहेली ने शोर मचाया, तो भीड़ लग गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शव के दाहिने पैर में चोट का निशान था और खून रिस रहा था।
मृतक के भाई सोनू ने अज्ञात लोगों पर हत्या कर शव लटकाए जाने की आशंका जताई। हालांकि उसने किसी से भी रंजिश होने की बात से इन्कार किया है। अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी एमपी सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

इनसेट
बीमारी से परेशान वृद्ध ने की खुदकुशी
शाहाबाद। कौहरिया गांव में वृद्ध ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। कौहरिया निवासी मनोहर राजपूत (65) खेती करता था। बृहस्पतिवार रात मनोहर राजपूत के पुत्र पातीराम की पत्नी प्रीतिमा खेत में उसे खाना देने गई। इसी दौरान उसने मनोहर का शव गमछे से पेड़ पर फंदे से लटका देखा। मृतक के पुत्र पातीराम ने बताया कि पिता सांस की बीमारी और पेटदर्द से परेशान थे। इसकी दवा भी चल रही थी, लेकिन कोई फायदा नहीं हो रहा था। इसी से परेशान होकर उन्होंने खुदकुशी की है। कोतवाल ब्रजेश मिश्रा ने बताया कि बीमारी से परेशान होकर खुदकुशी किए जाने की बात पता चली है। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें