फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: जंगल में मिला युवक का शव, सिर में चोट से गई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहाबाद। मझिला थाना क्षेत्र के बरी गांव में मवेशी चराने गए युवक का शव शनिवार जंगल में पड़ा मिला। जंगल गांव से लगभग दो किलोमीटर दूर है। युवक शुक्रवार की दोपहर घर से निकला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर में गंभीर चोट आने से मौत की बात सामने आई है। परिजनों ने फिलहाल घटना को लेकर कोई आरोप नहीं लगाए हैं।
विज्ञापन

बरी गांव निवासी उमेश (35) खेती करते थे। उनके पिता रतिराम के मुताबिक, उमेश शुक्रवार की दोपहर मवेशी को चराने के लिए घर से निकले थे। शाम को मवेशी वापस घर पहुंच गए थे। उमेश घर नहीं पहुंचा, तो उसकी तलाश की गई। रात में कोई सुराग न मिलने पर शनिवार सुबह से परिजनों ने फिर उमेश को तलाशना शुरू किया। शाम को उसका शव गांव से दो किलोमीटर दूर जंगल में जमीन पर पड़ा मिला। परिजनों के मुताबिक शरीर पर चोट के कोई निशा नहीं मिले।
मृतक दो भाइयों में छोटा और अविवाहित था। मौके पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जरूरी नमूने जुटाकर जांच की। विश्वस्त सूत्रों के मुताबिक पोस्टमार्टम में सिर में चोट लगने से मौत होने की बात सामने आई है। अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी एमपी सिंह ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। अभी कुछ कहा नहीं जा सकता। परिजनों ने किसी पर कोई शंका नहीं जताई है। प्राथमिक जांच में यह भी पता चला है कि उमेश शराब पीने का आदी था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें