फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: मक्के के खेत में पड़ा मिला भाभी के साथ निकले युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
मल्लावां (हरदोई)। भाभी के साथ साइकिल से खेत जाने की बात कहकर घर से निकले युवक का शव मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के आलापुर कोट गांव में नहर पटरी के किनारे खेत में मिला। पास ही उसकी साइकिल मिली है। टीशर्ट और शरीर पर खून के दाग मिले हैं, लेकिन पुलिस ने किसी जाहिरा चोट से इन्कार किया है। खास बात यह है कि मृतक की भाभी का सुराग रात तक नहीं लग सका।
विज्ञापन




उन्नाव जनपद के बेहटा मुजावर थानाक्षेत्र के हयातनगर भौरा निवासी राहुल (25) खेती करता था। उसकी मां रंजन्ना और पिता रामलाल के मुताबिक शनिवार दोपहर राहुल अपनी भाभी आशा के साथ साइकिल से घर से निकला था। खेत जाने की बात कहकर देवर-भाभी घर से गए थे। शाम को पांच बजे तक जब राहुल वापस घर नहीं पहुंचा तो उसके माता-पिता खोजने निकले।



गांव से लगभग 700 मीटर दूर हरदोई जनपद के मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के आलापुर कोट गांव में नहर के किनारे राहुल की साइकिल खड़ी मिली। इस पर परिजनों ने आसपास के खेत में उसे तलाशना शुरू किया तो मक्के के खेत में राहुल का शव पड़ा मिला। शव मिलने की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। मृतक के कपड़ों और शरीर पर खून के धब्बे भी मिले हैं।
विज्ञापन




मल्लावां कोतवाल अनिल कुमार सैनी ने दावा किया कि शव पर कोई भी जाहिरा चोट नहीं है। घटना की पड़ताल की जा रही है। भाभी के बारे में सवाल किए जाने पर कोतवाल ने कहा कि यह पता किया जा रहा है कि वह भाभी के साथ घर से निकला था या नहीं। हालांकि, परिजनों का कहना है कि वह भाभी के साथ ही घर से निकला था। कोतवाल ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें