फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: छह दिन से लापता अधेड़ का जंगल में फंदे पर लटका मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
बेनीगंज। बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के संदाना गांव से बीती 23 मई से लापता अधेड़ का शव गांव से डेढ़ किलोमीटर दूर बघौली थाना क्षेत्र के अरमी गांव में स्थित जंगल में फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

मूलरुप से बघौली थाना क्षेत्र के गदनापुर निवासी श्रीराम (55) पिछले 15 वर्ष से अपनी ससुराल बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के संदाना गांव में परिवार के साथ रह रहे थे। वह खेती करता थे। पत्नी सरस्वती के मुताबिक बीती 36 मई को घर से बिना बताए श्रीराम चले गए थे। देर रात तक वापस न आने पर तलाश की गई, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। कई रिश्तेदारों के घर भी जानकारी की, लेकिन कुछ पता नहीं चला।
मंगलवार सुबह कुछ ग्रामीण बघौली थाना क्षेत्र के अरमी गांव स्थित बबूल के जंगल में शौच के लिए गए थे। इन्हीं ग्रामीणों ने एक पेड़ पर गमछे के फंदे से श्रीराम का शव लटकते देखा। इसकी जानकारी श्रीराम के परिजनों को देने के साथ ही संदना के प्रधान को भी दी। संदना के प्रधान ने घटना के बारे में पुलिस को बताया। सूचना पर बेनीगंज और बघौली पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन घटनास्थल बघौली थाना क्षेत्र में होने के कारण वहीं की पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के परिवार में पत्नी सरस्वती और तीन पुत्र व तीन पुत्रियां हैं।
विज्ञापन

दो पुत्र दिल्ली में रहकर मजदूरी करते हैं। बघौली थानाध्यक्ष विवेक वर्मा ने बताया कि शव पांच-छह दिन पुराना लग रहा है। प्राथमिक जांच में खुदकुशी का मामला सामने आया है। श्रीराम शराब का आदी था, इसकी जानकारी ग्रामीणों ने दी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें