संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। कोतवाली देहात क्षेत्र के सुजानपुरवा गांव में मंगलवार की रात में एक युवती ने कमरे में पंखे के कुंडे में दुपट्टे का फंदा लगाकर जान दे दी। परिजन आत्महत्या की बात कह रहे हैं, लेकिन वजह पूछने पर चुप्पी साध ली।
कोतवाली क्षेत्र के सुजानपुरवा गांव निवासी श्री चंद की पुत्री साधना (20) बीए कर चुकी थी। दो भाइयों के बीच एकलौती बहन थी। मंगलवार की देर शाम कमरे की अंदर से बंद कर छत के कुड़े में दुपट्टे के फंदे से लटककर जान दे दी। परिजनों ने खिड़की से कमरे के अंदर शव लटकता देखा। इसके बाद सूचना पुलिस को दी गई।
पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को फंदे से उतारकर पंचनामा भरा। युवती ने आत्महत्या क्यों की, इस सवाल पर परिजन कुछ भी नहीं बोल रहे हैं। कोतवाल राजवीर सिंह ने बताया कि परिजन आत्महत्या करने की बात बता रहे हैं। वजह से खुद को अंजान बता रहे हैं। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।