संवाद न्यूज एजेंसीं
हरदोई। मेडिकल कॉलेज के अधीन जिला अस्पताल की पैथोलॉजी में दो दिनों से बॉयोकेमेस्ट्री एनालाइजर मशीन खराब है। इसकी वजह से अस्पताल में लिवर, किडनी, शुगर, गठियाबाई आदि की जांच नहीं हो पा रही है। मरीजों को जांच कराने के लिए निजी पैथोलॉजी के चक्कर काटने पड़ रहे हैं।
पैथोलॉजी में एक बाॅयोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन है। इस मशीन में मंगलवार को तकनीकी खराबी आ जाने से बंद हो गई थी। तब से यह खराब पड़ी हुई है। बुधवार को जिम्मेदारों ने मशीन को बनाने से लिए संबंधित कंपनी के इंजीनियर को सूचना भेजी है। दोपहर के बाद इंजीनियर पैथोलॉजी में पहुंचकर मशीन की मरम्मत कर काम शुरू कर दिया है। टेक्नीशियन ने बताया देर रात तक मशीन का ट्राॅयल कर लिया जाएगा। इसके बाद गुरुवार से जांच शुरू हो पाएगी।
बाॅयोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन से रोजाना 500 जांच होती है
बाॅयोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन में एक बार में 50 सैंपल लगते हैं। दिन भर में करीब 500 से अधिक सैंपल की जांच हो जाती है। इससे लिवर ,किडनी, गठियाबाई, शुगर आदि की जांच होती है। इस मशीन के खराब होने से दो दिन में करीब एक हजार मरीजों को परेशान होना पड़ा।
वर्जन
पैथोलॉजी में मशीन खराब होने की सूचना संबंधित कंपनी के इंजीनियर को दी गई थी। मशीन बनाने का काम चल रहा है। देर रात में मशीन के सही हो जाने की उम्मीद है।
डॉ. जेके वर्मा
सीएमएस