हरदोई सुरसा थाना क्षेत्र के ग्राम बरहा में किसान ने गुरुवार देर रात फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।
ग्राम बरहा निवासी रामरूप (40) पुत्र पुत्तूलाल गांव में ही खेती करता था। गुरुवार शाम गांव में ही घूमने जाने की बात कहकर निकला था। देर रात तक वापस घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने गांव में ही कुछ लोगों से उसके बारे में जानकारी ली, लेकिन कोई पता नहीं चला।
देर रात सुरसा से वापस गांव आ रहे ग्रामीणों को रामरूप का शव गांव के बाहर पेड़ पर रस्सी से फंदे पर लटकता मिला। घटना की जानकारी उसके परिजनों को दी गई, तो कोहराम मच गया। पुलिस ने शुक्रवार को पोस्टमार्टम कराया। मृतक के परिवार में पत्नी चंदादेवी, चार पुत्र और एक पुत्री है। बड़े भाई लालाराम ने घटना की वजह पता होने से इनकार किया।