फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेहूं की सिंचाई करने गए किसान का खेत में मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मल्लावां । कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बलेहरा मजरा गौसापुर में गुरुवार की सुबह गेहूं की फसल की सिंचाई करने गए किसान का शव संदिग्ध हालात में खेत में पड़ा मिला। परिजनों ने आरोप से इंकार किया है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बलेहरा के बजरा गौसापुर निवासी कमलेश (40) पुत्र जयराम खेती करता था। गुरुवार की सुबह वह गेहूं की सिंचाई करने गया था। दोपहर में खेत के अंदर संदिग्ध हालात में उसका शव पड़ा मिला। खेतों की ओर गए ग्रामीणों ने कमलेश का शव पड़ा देखा। ग्रामीणों ने घटना की सूचना परिजनों को दी। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंच गए। मृतक के परिजनों ने आरोप से इंकार किया है। मृतक के परिवार में पत्नी के अलावा तीन बेटी व एक बेटा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से पूछताछ कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। प्रभारी निरीक्षक ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें