हरदोई। बघौली थाना क्षेत्र में हरदोई-लखनऊ मार्ग स्थित डबल नहर में पुलिया के नीचे कपड़े में लिपटा नवजात का शव पड़ा मिला। शौच को नहर की तरफ गए ग्रामीणों ने शव पड़ा देखा। जिससे मौके पर भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पूछताछ की।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक गुरुवार रात में किसी वाहन से लाकर पुलिया के नीचे शव फेंका गया है। एसओ जितेंद्र मोहन सरोज ने बताया कि लड़का या लड़की का शव है, इसका अभी अनुमान नहीं लग सका है। बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया गया है।