फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान की हत्या कर शव दफनाया, आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
हरदोई में किसान की हत्या में पकड़ा गया आरोपी और जानकारी देते एसपी अमित कुमार। - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। देहात कोतवाली क्षेत्र के ग्राम खुटेहना से एक माह पूर्व लापता हुए किसान की हत्या कर उसका शव सीतापुर जनपद के महमूदाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बिचपरी में दफन कर दिया गया। देहात कोतवाली पुलिस ने रविवार को शव बरामद कर हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पुत्री को मोबाइल पर अपशब्द कहने के कारण घटना को अंजाम देने की बात सामने आई है। हत्या में प्रयुक्त बांस और मृतक का मोबाइल भी पुलिस ने बरामद कर लिया है।
विज्ञापन

एसपी अमित कुमार ने बताया कि देहात कोतवाली क्षेत्र के ग्राम खुटेहना निवासी किसान रामप्रकाश दो जनवरी को पत्नी रामकली से सीतापुर रिश्तेदारी में जाने की बात कहकर निकला था। इसके बाद वह लापता हो गया। रामकली ने पति की गुमशुदगी की रिपोर्ट देहात कोतवाली में 10 जनवरी को दर्ज कराई थी। इसके बाद देहात कोतवाल रंधा सिंह ने पूरे मामले की जांच शुुरू की। जांच के दौरान पता चला कि दो जनवरी से सीतापुर जनपद के थाना महमूदाबाद के ग्राम बिचपरी निवासी वीरेश कुमार वर्मा पुत्र शिववरनलाल भी गायब है। इस पर पुलिस ने महमूदाबाद पुलिस के साथ संपर्क स्थापित किया। पुलिस ने वीरेश के मोबाइल फोन की सीडीआर निकलवाई तो एक ही नंबर पर कई बार बात होने से उस पर संदेह गहरा गया। रविवार शाम साढ़े छह बजे बिचपरी से ही वीरेश को गिरफ्तार कर लिया गया। वीरेश ने बताया कि दो जनवरी को ही उसने रामप्रकाश की हत्या कर शव अपने खेत में दफन कर दिया था। इसके बाद से वह घर से गायब था। पुलिस ने महमूदाबाद पुलिस और नायब तहसीलदार की मौजूदगी में गड्ढा खुदवाकर शव बरामद कर लिया। एसपी ने बताया कि रामप्रकाश ने 30 दिसंबर को परिचित को फोन किया था, लेकिन नंबर गलत हो जाने के कारण वीरेश का नंबर मिल गया। फोन वीरेश की पुत्री ने उठाया। वीरेश का कहना है कि रामप्रकाश ने पुत्री से अभद्र भाषा में बात की। इससे नाराज होकर उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें