फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: क्रिकेट में कॅरिअर बनाने के लिए पसीना बहा रहीं बेटियां

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। क्रिकेट के अभ्यास के लिए मैदान पर बालिकाओं की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। वह लड़कों के साथ नेट अभ्यास करती हैं तो मैदान पर उनकी टीम से मुकाबला भी। बालिकाएं प्रदेश स्तर पर नाम भी कमा रही हैं। क्रिकेट में कॅरिअर बनाने के लिए बालिकाओं ने महिला सशक्तीकरण की मिसाल पेश की ही है। वहीं, महिला क्रिकेट टीम ने भी फाइनल खेलकर बालिकाओं का उत्साह बढ़ाया है।
विज्ञापन

भारतीय महिला क्रिकेट टीम के बेहतर प्रदर्शन के बाद बालिकाओं में भी क्रिकेट को लेकर दबी इच्छा बाहर आने लगी और अब ताे महिला क्रिकेट टीम ने वर्ल्ड कप का फाइनल भी खेल लिया। ऐसे में जिले की लड़कियों में उत्साह दोगुना है। आज जिले की बालिकाएं भी महिला क्रिकेट में नाम कमाने के लिए मैदान पर पसीना बहा रही हैं।
जिले की बालिकाओं ने क्रिकेट में नाम कामना भी शुरू कर दिया है। इनमें से एक नाम कोमल सिंह का है। गेंदबाजी को कॅरिअर बना रहीं कोमल ने प्रदेश स्तर पर अपने जिले का मान बढ़ाया है। यह प्रतिभाएं आज जिले की अन्य लड़कियों के लिए प्रेरणा हैं और महिला सशक्तीकरण की मिसाल भी। यही वजह है कि आज विभिन्न एकेडमी में बालिकाएं भी प्रशिक्षण लेकर महिला क्रिकेट में कॅरिअर बनाने की चाह में मैदान पर घंटों अभ्यास करती नजर आ रही हैं।
विज्ञापन



क्रिकेट में कॅरिअर बनाना प्राथमिकता
महिला क्रिकेट टीम की सफलता ने बालिकाओं को काफी प्रेरित किया है। इसके बाद उनमें क्रिकेट के प्रति काफी रुझान दिख रहा है। सक्सेस क्रिकेट एकेडमी, प्रो क्रिकेट एकेडमी और हरदोई क्रिकेट एकेडमी में कई लड़कियां प्रशिक्षण ले रहीं हैं।


-आवास विकास काॅलोनी निवासी हिमांशी ने बताया कि आज कोई खेल किसी एक वर्ग का नहीं है। क्रिकेट में लड़कियां भी बेहतर कर सकती हैं। महिला क्रिकेटरों ने यह साबित किया है और उन्हीं से हम लोगों को भी प्रेरणा मिली है।


-क्रिकेट में कॅरिअर बनाने की चाह में मैदान पर उतरीं प्रगति नगर की अंशिका ने कहा कि क्रिकेट में अब महिलाओं के लिए अपार संभावनाएं हैं। अब लड़कियां भी क्रिकेट में नाम बना रही हैं। वह भी टीम में जाने का पूरा प्रयास करेंगी।


-पिहानी चुंगी निवासी सपना का कहना है कि महिला क्रिकेट टीम की जीत ने नए उत्साह का संचार किया है। वह भी क्रिकेट में बेहतर प्रदर्शन कर अपना और जिले का नाम रोशन करना चाह रहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें