फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: डीसीएम की टक्कर से साइकिल सवार छात्रा की मौत

विज्ञापन
फोटो-11-रिया पटेल। फाइल फोटो
विज्ञापन
माधौगंज। बड़ी बहनों के साथ अलग-अलग साइकिल से स्कूल जा रही छात्रा को सोमवार सुबह डीसीएम ने टक्कर मार दी। सेलापुर चौराहे पर हुई घटना के बाद चालक डीसीएम छोड़कर मौके से भाग गया। हादसे में घायल छात्रा की लखनऊ ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई।
विज्ञापन

पड़रा निवासी सरोज पटेल की बेटी रिया पटेल (13) मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के ईश्वरपुर सांई स्थित दर्शनलाल वर्मा इंटर कॉलेज की छात्रा थी। बृहस्पतिवार सुबह वह अपनी बड़ी बहनों प्रतिज्ञा और वैशाली के साथ साइकिल से स्कूल जा रही थी। सेलापुर चौराहे के पास तेज रफ्तार डीसीएम ने रिया की साइकिल में टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल रिया को परिजन सीएचसी माधौगंज ले गए। यहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। परिजन उसे लेकर लखनऊ जा रहे थे लेकिन रास्ते में ही मौत हो गई।
इस पर एंबुलेंस चालक ने शव मल्लावां सीएचसी पहुंचा दिया। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष राज कुमार सरोज ने बताया कि साइकिल में टक्कर मारने वाली डीसीएम पुलिस के कब्जे में है। चालक की तलाश की जा रही है। परिजन से शिकायत लेकर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें