फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट से श्रमिक की मौत

Tue, 25 Aug 2015 12:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के इंडस्ट्रियल स्टेट स्थित एक फ्लोर मिल में सोमवार को मजदूर की करंट से मौत हो गई। मिल प्रबंधन ने शव उसके घर भिजवा दिया। उधर, घटना से गुस्साएं परिजन शव लेकर मिल के गेट पर पहुंचे और प्रबंधन पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग कर हंगामा किया।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंचे सीओ चरन सिंह ने कार्रवाई का आश्वासन देकर उन्हें शांत किया। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के भाई की तहरीर पर मिल मालिक समेत चार के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई। इंडस्ट्रियल स्टेट स्थित प्रकाश इंडस्ट्रीज में उन्नाव जिले के रामपुर बांगरमऊ निवासी भीकमलाल यादव का पुत्र रामतीरथ (33) मजदूरी करते थे।

वह कामकाज निपटाने के बाद मिल परिसर में सो जाते थे। सोमवार को सुबह उनकी मिल परिसर में करंट से मौत हो गई। जिस पर मिल प्रबंधन ने शव उनके घर भिजवा दिया। शव घर पर पहुंचते ही परिजनों का कोहराम मच गया। इसी बीच मृतक का भाई सुुनील शव व परिजनाें को लेकर फ्लोर मिल के गेट पर पहुंचा और शव गेट के सामने रख हंगामा करने लगे। परिजनों का आरोप था मिल मालिक ने उसे करंट लगाकर मार डाला।
विज्ञापन


मामला तूल पकड़ते देख कोतवाल डीपी सिंह, सीओ चरन सिंह समेत भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और सीओ ने परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन दिया। तब जाकर शव पोस्टमार्टम को भेजा गया। मृतक के भाई की तहरीर पर मिल मालिक नवल किशोर, विमल कुमार व दो अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज की गई।

कोतवाल ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। उधर, मिल के ठेकेदार व अन्य लोगों ने बताया कि सुबह शौच को जाने के दौरान वह क रंट की चपेट मेें आ गया। वहीं किसी ने बताया कि वह रसोई में काम कर रहा था।

पास में एक लोहे की सीढ़ी बिजली पोल पर लगी थी। जिसमें करंट आ रहा था। रामतीरथ का हाथ सीढ़ी पर लगते ही करंट की चपेट में आ गया और मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि वह पिछले पांच सालों से मिल में काम कर रहा था। उधर, सीओ ने बताया कि वह मिल में कर्मचारी नहीं था, बल्कि मजदूरी करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें