फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष बने दिनेश दीक्षित

Sat, 20 Dec 2014 12:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
तहसील अधिवक्ता संघ के चुनाव में शुक्रवार को मतदान संपन्न हुआ। शाम को हुई मतगणना में दिनेश चंद्र दीक्षित अध्यक्ष व महामंत्री मोहम्मद सुफियान समेत अन्य पदोें पर भी पदाधिकारी विजयी हुए। परिणाम की भनक लगते ही समर्थक खुशी से झूम उठे। शनिवार को परिणामों की विधिवत घोषणा होगी।
विज्ञापन


निर्वाचन अधिकारी कन्हैयालाल मेहरोत्रा व सहायक निर्वाचन अधिकारी तौहीद हसन की देखरेख में शुक्रवार को कड़ाके की ठंड के बावजूद वकीलों ने मतदान में बढ़ चढ़कर भाग लिया। सुबह 10 बजे से शुरू हुआ मतदान अपराह्न 3 बजे तक चला, जिसमें 165 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। 3:30 बजे से मत पत्रों की गणना हुई। जिसमें अध्यक्ष पद पर दिनेश चंद्र दीक्षित को 79 व उनके प्रतिद्वंद्वी नरेंद्र वर्मा को 50 मत मिले।

वहीं नरोत्तम पांडिया 36 मत पाकर तीसरे स्थान पर रहे। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर अनिल द्विवेदी प्रथम को 111 मत, हरिश्चंद्र मौर्र्य को 52 मत प्राप्त हुए और 2 मत अवैध घोषित हुए। महामंत्री पद हेतु मोहम्मद सुफियान को 81 मत, प्रदीप द्विवेदी को 79 तथा राजेंद्र प्रसाद पटेल क ो 4 मत प्राप्त हुए।
विज्ञापन


कोषाध्यक्ष पद पर प्रमोद यादव क ो 76 मत, राजेश आदित्य को 58, वागीश द्विवेदी को 29 मत मिले तथा दो मत अवैध मिले। पुस्तकालय अध्यक्ष पद पर शौर्यवर्द्धन सिंह चौहान को 84 मत, सैयद जाहिद अली को 52 व शिवेंद्र सिंह को 29 मत प्राप्त हुए। प्रचार मंत्री पद हेतु मिलन सिंह को 119 मत, रामकुमार क ो 46 मत प्राप्त हुए। कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद हेतु अरशद अली प्रथम, अनिल द्विवेदी द्वितीय तथा मो. बिलाल तृतीय स्थान पर रहे।

प्रशासनिक मंत्री पद हेतु प्रेमप्रकाश और 12 सदस्यों हेतु नामांकन करने वाले सभी प्रत्याशी पहले ही निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए जा चुके थे। निर्वाचन अधिकारी कन्हैयालाल मेहरोत्रा ने बताया कि परिणाम की घोषणा शनिवार को समस्त वकीलों के समक्ष की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें