फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैन से टकराकर क्रासिंग का फाटक टूटा, एक घंटे बाधित रहा ट्रैक

Sun, 09 Sep 2018 11:28 PM IST
hardoi
विज्ञापन
बालामऊ जंक्शन पर खड़ी ट्रेन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कस्बे में रविवार शाम वैन की टक्कर से रेलवे क्रासिंग का फाटक टूट गया। इसके कारण अप और डाउन ट्रैक पर ट्रेनों का आवागमन रोक दिया गया। आरपीएफ व टेक्निकल स्टाफ मौके पर पहुंचा। आरपीएफ ने वैन समेत चालक को हिरासत में ले लिया है। लगभग एक घंटे की मशक्कत के बाद फाटक की मरम्मत कर ट्रेनों का आवागमन बहाल किया गया। इस दौरान लगभग छह ट्रेनें स्टेशन पर खड़ी रहीं।        

विज्ञापन

रविवार शाम लगभग 4 बजे लखनऊ के एक स्कूल की वैन कस्बे की रेलवे क्रासिंग पार कर रही थी। तभी गेटमैन ने गेट बंद कर दिया। वैन गेट से टकरा गई और गेट टूट गया। गेट मैन से फाटक क्षतिग्रस्त होने की जानकारी मिलते ही अफसरों ने अप और डाउन ट्रैक पर ट्रेनों को जहां का तहां रोक दिया। इसके साथ ही मुख्य मार्ग (सड़क) पर वाहनों का आवागमन भी बंद हो गया। आनन फानन में आरपीएफ व टेक्निकल स्टाफ ने गेट की मरम्मत शुरू कर दी। आरपीएफ ने वैन को कब्जे में लेकर चालक गुड्डू पुत्र राजू निवासी टिकारी को हिरासत में ले लिया। एक घंटे की मशक्कत के बाद फाटक को दुरुस्त किया गया। इस दौरान छह ट्रेनें स्टेशन पर खड़ी रहीं।        
      
चालक के खिलाफ दर्ज की गई रिपोर्ट        
कछौना। स्कूल वैन चालक गुड्डू पुत्र राजू निवासी ग्राम टिकारी ने बताया कि वह लखनऊ के एक स्कूल में वैन चलाता है। शनिवार को छुट्टी होने के बाद वह वैन लेकर गांव आया था। बताया कि रविवार शाम वह बाजार से कुछ सामान खरीदने के लिए बाजार जा रहा था। गेट खुला था, इसलिए उसने गाड़ी आगे बढ़ा दी, लेकिन तभी गेटमैन ने गेट बंद कर दिया। जिसके चलते हादसा हो गया। आरपीएफ थाना प्रभारी रामगोपाल सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।        
विज्ञापन

      
यह ट्रेनें हुईं प्रभावित        
कछौना। स्टेशन मास्टर शिवकुमार ने बताया कि फाटक क्षतिग्रस्त होने के चलते मेरठ इंटरसिटी एक्सप्रेस, राजधानी एक्सप्रेस, झांसी लखनऊ मेल समेत तीन मालगाड़ी स्टेशन पर और आउटर पर रोकी गईं। बताया कि इसके अलावा हरदोई, दलेलनगर, संडीला और बघौली में ट्रेनें रोकी गईं थीं। अधिकांश ट्रेनें आधा घंटे से 45 मिनट तक खड़ी रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें