फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाब में नहाने गया युवक डूबा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

टड़ियावां। तालाब में नहाने गए हरिहरपुर गांव निवासी युवक की डूबने से मौत हो गई। एसओ टड़ियावां अशोक यादव ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी नहीं है।
हरिहरपुर गांव निवासी विजयपाल (30) पुत्र सूबेदार रविवार दोपहर गांव के बाहर तालाब में नहाने गया था। गहरे पानी में जाने पर वह डूबने लगा। आस पास मौजूद ग्रामीण उसे बचाने के लिए तालाब में कूद गए और किसी तरह उसे बाहर निकाला। लेकिन तब तक उसकी सांसें थम गईं थीं। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने बताया कि युवक अविवाहित था। प्रधान पति नेम सिंह यादव ने बताया कि विजय पाल शराब का लती था। वह रोज तालाब में नहाने जाता था। रविवार को नहाते समय हादसा हो गया।


तालाब में नहाने गया युवक डूबा, मौत
- थाना क्षेत्र के ग्राम हरिहरपुर में नहाने के दौरान हुआ हादसा
- शराब का लती था युवक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें