फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साहब, छुट्टा मवेशियों से बचाई जाए किसानों की फसलें

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। छुट्टा मवेशियों से किसानों की फसलें बचाए जाने सहित कई मांगों को लेकर भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के पदाधिकारियों व किसानों ने कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। इसके बाद जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा।
विज्ञापन

बुधवार को धरना प्रदर्शन के दौरान जिलाध्यक्ष अशोक राठौर ने कहा कि जिले में घूम रहे छुट्टा मवेशियों से किसानों की फसल बर्बाद हो रही है। गोशालाएं हैं पर रात को मवेशी छोड़ दिए जाते हैं। उन्हें रोकने का उचित प्रबंध किया जाएं। ब्लाक अहिरोरी की ग्राम सभा बघौली में थाने के पास से भीठा माइनर तक मार्ग काफी जर्जर है, जिसे दुरुस्त कराया जाए। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली की कटौती की जा रही है, जिससे बच्चों की पढ़ाई पर असर पड़ रहा है। शाम को छह से 10 बजे तक सुबह चार से आठ बजे तक बिजली की कटौती न हो। इसके अलावा जिले में गन्ने की बिक्री के लिए किसानों को सही समय पर पर्चियां भेजने तथा ब्लाक कोथावां के ग्राम सभा कल्यानमल निवासी रेखा दीक्षित पुत्री रज्जन लाल जिनकी पैतृक भूमि पर विपक्षी बनवारी लाल पुत्र पूरन, मोती, साीताराम झब्बू ने ग्राम प्रधान से मिलकर नाजायज पट्टा करा लिया है। विपक्षियों पर कार्यवाही करने की मांग भी की गई। इस मौके पर रामासरे, मीना, रामसेवक, रामशंकर, छेदा लाल, सोहन लाल आदि मौजूद शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें