फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद मकान से चोर समेट ले गए नकदी-जेवर

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। देहात कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत शाहजहांपुर मार्ग पर बंद मकान के ताले तोड़कर चोरों ने चोरी नगदी और जेवर चोरी कर लिए। बुधवार रात आठ बजे घर पहुंचने पर परिवार को घटना का पता चला।
विज्ञापन

देहात कोतवाली क्षेत्र में शाहजहांपुर मार्ग पर चरौली से लगभग एक किलोमीटर पहले नौरंग मार्केट है। इस मार्केट के पीछे आत्माराम यादव पुत्र हरिनाम यादव रहते हैं। आत्माराम बदायूं में प्राइवेट नौकरी करते हैं। बुधवार को आत्माराम के मौसेरे ससुर सुरेश यादव की पुत्री सोनी की शादी थी। शादी ग्राम चरौली में ही थी। आत्माराम पत्नी विभा और दो बच्चों के साथ शादी में शामिल होने चरौली गए थे। आत्माराम के मुताबिक बरात आने में देरी होने पर वह रात आठ बजे वापस मकान पर पहुंचा तो उसे लाइट बंद मिली। मुख्य दरवाजे के ताले टूटे पड़े थे। सभी कमरों में सामान बिखरा पड़ा मिला। आत्माराम ने बताया कि चोर 50 हजार रुपये, सोने का हार, एक चेन, दो अंगूठी, एक जोड़ी झुमकी, एक मांगबेदी, एक हाय, एक बेहसर, एक जोड़ी कुंडल और सोने का कड़ा चुरा ले गए। घटना की सूचना पर देहात कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें