फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आनलाइन ठगी में 25 हजार का इनामी बिहार से गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। एक करोड़ रुपये ऋण दिलाने के नाम पर व्यापारी से 47 लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी करने वाले बिहार निवासी 25 हजार रुपये के इनामी को क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

एसपी अनुराग वत्स ने बताया कि चार वर्ष पहले कासिमपुर थाना क्षेत्र के गौसगंज निवासी पारसनाथ पुत्र श्रीकृष्ण ने मल्लावां कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बताया था कि व्यापार बढ़ाने के लिए उसे एक करोड़ रुपये के ऋण की जरूरत थी। इसके लिए उसने ऑनलाइन सर्च करने पर एक कंपनी के नंबरों पर संपर्क किया था।
इसी दौरान उसे एक करोड़ रुपये ऋण देने के बहाने 47 लाख रुपये 19 बार में अलग-अलग खातों में जमा करा लिए गए। मामले की विवेचना के दौरान एसपी ने आरोपी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया था। एसपी ने बताया कि क्राइम ब्रांच के निरीक्षक संतोष कुमार तिवारी ने ऑनलाइन ठगी के मामले में नंदलाल पुत्र शिवकुमार निवासी घनसिंगरा थाना महकार जनपद गया, बिहार को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। मामले में वेदप्रकाश सिंह निवासी दुबोलिया बस्ती फरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें