गडखरी निवासी युवक की हत्या कर शव तालाब किनारे फे ंक दिया। हत्यारों ने पहचान मिटाने के लिए उसका चेहरा भी जला दिया। मंगलवार सुबह तालाब की तरफ गए ग्रामीणों शव देखकर पुलिस को सूचना दी। पिता ने बेटे के गलत चाल चलन के कारण गांव के ही युवकों पर हत्या का आरोप लगाया है।
ग्राम पंचायत आट-साट के मजरा गडखरी निवासी रामसहाय के दो बेटों में मुकेश (30) बड़ा था। परिवार में पिता के अलावा दादी गंगा, एक बहन व भाई शिशुपाल हैं। मुकेश अविवाहित था। वह शराब का आदी था और चाल चलन भी सही नहीं था। इसी बात को लेकर अक्सर पिता से विवाद होता था। लगभग एक साल पहले अधिक विवाद होने पर पिता ने उसे घर से निकाल दिया था। इसके कारण उसने खेत में झोपड़ी डाल ली थी। दादी से उसकी अच्छी बनती थी। दादी के बुलाने पर उसने फिर से घर आना जाना चालू कर दिया था। पिता से झगड़े के बाद करीब एक साल के अंतराल में कई बार वह कानपुर रिक्शा भी चलाने गया था। अक्सर वह कानपुर जाने के बारे में परिजनों को जानकारी नहीं देता था। करीब एक माह से वह गांव में ही था। पिता रामसहाय ने बताया कि शनिवार सुबह करीब दस बजे वह धान काटने के लिए हंसिया लेकर घर से निकला था। इसके बाद से वह लापता था। बताया कि रविवार को वह खेत गया तो एक लाइन धान की कटी मिली और हंसिया पड़ा मिला था। इस पर यह सोचा की शायद वह कानपुर चला गया है। इसके कारण उसकी खोजबीन नहीं की। मंगलवार सुबह करीब दस बजे गांव के पूरब तालाब की तरफ शौच करने गए ग्रामीणों ने क्षत विक्षत शव देखा। इस पर लोगों की भीड़ जुट गई। रामसहाय भी घटनास्थल पर पहुंचा था। शव के ऊपर जैकेट पड़ा था जबकि पैंट घुटनों के नीचे तक खिसकी थी। ज्वलनशील पदार्थ से चेहरे को जलाया गया था। क पड़ों व हुलिया के आधार पर रामसहाय ने मृतक की पहचान बेटे मुकेश के तौर पर की। सूचना पर सीओ अभिनव यादव, एसओ जितेंद्र मोहन सरोज पहुंचे। घटना स्थल की पड़ताल के दौरान करीब सौ मीटर की दूरी पर गड्डे में मृतक की खून से सनी चादर और चप्पलेें मिलीं। फोरेंसिक टीम के सदस्य मुकेश पांडेय ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्रत किए। सीओ ने मृतक के परिजनों व ग्रामीणों से पूछताछ की। मृतक के पिता ने गांव के ही अज्ञात युवकों पर बेटे को शराब पिलाने के बाद हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। सीओ ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।