फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व प्रधान ने किशोरी से किया दुष्कर्म

Tue, 31 Oct 2017 10:59 PM IST
चित्रकूट
विज्ञापन
गैंगरेप - फोटो : सांकेतिक चित्र
विज्ञापन

विज्ञापन
चित्रकूट। पानी भरने आई नाबालिग के साथ पूर्व प्रधान ने दुष्कर्म किया। पीड़िता के परिजनों ने पुलिस अधीक्षक को पत्र देकर स्थानीय पुलिस पर आरोपियों को बचाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

पहाड़ी थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी ने मंगलवार को पुलिस अधीक्षक को दिए पत्र में बताया कि 28 अक्टूबर की शाम को उसकी 16 वर्षीय पुत्री गांव के पूर्व प्रधान के घर पानी भरने गई थी। किसी बहाने से पूर्व प्रधान ने उसे कमरे में बुला लिया और दुष्कर्म किया। काफी देर तक किशोरी के न लौटने  पर परिजन पता करने पूर्व प्रधान के घर पहुंचे तो उसने जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया। कुछ देर बाद उनकी पुत्री घर आई और घटना की जानकारी दी। जिसकी शिकायत करने 29 अक्टूबर को पहाड़ी थाने पहुंचे तो पुलिसकर्मियों ने रिपोर्ट दर्ज करने की बजाए डांट डपटकर भगा दिया। पीड़ित ने आरोपी पूर्व प्रधान के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें