फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में युवक की मौत

विज्ञापन
प्रतीकात्मक - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

टड़ियावां थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम अटवा कटैया निवासी युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पिता ने गांव के तीन लोगों पर जहर देने का आरोप लगाया है। वहीं पुलिस के अनुसार अधिक शराब पीने के कारण युवक की मौत हुई है।

विज्ञापन

टड़ियावां थाना क्षेत्र के ग्राम अटवा कटैया निवासी दीपू (39) के पिता राम विलास ने बताया कि उसका पुत्र दिल्ली में काम करता था। वह पांच दिन पूर्व ही गांव आया था। उसके परिवार में पत्नी पुष्पा, दो पुत्र और दो पुत्रियां हैं। शुक्रवार शाम छह बजे दीपू होली मिलने की बात कहकर घर से निकला था। रात आठ बजे वह वापस आया तो गिर पड़ा। वह लोग उसे अस्पताल ले जा रहे थे लेकिन इससे पहले ही उसने दम तोड़ दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि गांव के तीन लोग उसे ले गए थे, उन्होंने ही उसे जहर खिला दिया। थानाध्यक्ष टड़ियावां सुभाष चंद्र सरोज ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें