फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता को जिंदा जलाया, पति समेत चार गिरफ्तार

Wed, 30 Mar 2016 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
विज्ञापन
परिजनों से पूछताछ करते सीओ। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भरावन (हरदोई)। अतरौली थाना क्षेत्र के गांव अटवारामपुर में ससुरालवालों ने विवाहिता को जलाकर मार डाला। ये लोग किसी को सूचना दिए बिना अंतिम संस्कार की तैयारी में थे, तभी मायके वाले पहुंच गए। उनकी सूचना पर आई पुलिस ने पति समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इनके खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज हुई है।
विज्ञापन


अटवारामपुर निवासी ओम प्रकाश की शादी करीब 10 साल पहले इसी थाना क्षेत्र के किरतिहाखेड़ा निवासी रामप्रसाद की पुत्री सुनीता (30) से हुई थी। उसके चार बच्चे शैलेंद्र (9), भूपेंद्र (7), बिट्टो (5) व छोटू (3) हैं। आरोप है कि ससुरालीजन उसे प्रताड़ित करते थे। पिछले साल उसे घर से भी निकाल दिया तो वह चार महीने तक मायके में रही। इस दौरान उसने भट्ठे पर ईंटें पाथकर गुजारा किया। बहनोई सत्यपाल ने उसके ससुरालवालों को भैंस खरीद कर दी। इसके बाद ससुरालवालों ने उसे अपने पास रखा।

मृतका की मां शिवप्यारी ने बताया कि सुनीता माल थाना क्षेत्र के सौंरा गांव में अपनी बड़ी बहन के घर गई थी। वहां से सोमवार शाम करीब चार बजे ससुराल लौटी थी। मंगलवार सुबह दस बजे ससुरालवालों ने सुनीता को जलाकर मार डाला। वे शव के अंतिम संस्कार की तैयारी में थे, तभी गांववालों से सूचना पाकर मायकेवाले आ गए। शिवप्यारी ने बताया कि जिस कमरे में सुनीता जली थी वहां पड़ा सामान सुरक्षित था। बच्चे घर के बाहर थे।
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे एसआई सीपी सिंह ने उच्चाधिकारियों को जानकारी दी। एसपी उमेश कुमार सिंह, एएसपी बीसी दुबे व सीओ चरन सिंह तुरंत मौके पर पहुंच गए। एसपी के निर्देश पर पुलिस ने पति के अलावा सास, जेठ और जेठानी के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें