फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावी रंजिश में मारपीट, बीच बचाव करने आए वृद्ध की मौत

Thu, 29 Jun 2017 11:53 PM IST
हरदोई, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मुर्दाघर के बाहर मृतक के परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पिहानी (हरदोई)। कोतवाली क्षेत्र के राभा गांव में बुधवार शाम प्रधानी के चुनाव को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। इस बीच वृद्ध ने बीच बचाव की कोशिश की तो गुस्साए एक पक्ष के लोगों ने उसे पीट दिया। सिर में चोट लगने की वजह से वृद्ध की मौत हो गई। मृतक के बेटे ने तीन भाइयों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
पिहानी कोतवाली क्षेत्र के राभा गांव में ग्राम प्रधान के चुनाव को लेकर राजकुमार (60) के दरवाजे पर दो पक्षों में गाली गलौच और मारपीट हुई। विवाद बढ़ता देख राजकुमार ने बीच बचाव की कोशिश की। आरोप है कि एक पक्ष के लोगों ने लाठी डंडे से उसकी पिटाई कर दी।

सिर में चोट लगने से राजकुमार लहूलुहान होकर गिर पड़े। यह देख उनका बेटा प्रमोद (35) घर से बाहर निकला तो हमलावर उसे पीटने के बाद भाग निकले। घायल राजकुमार को सीएचसी से जाया गया। जहां हालत गंभीर देख चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन


इलाज के दौरान राजकुमार की मौत हो गई। गुरुवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया। प्रमोद की तहरीर पर पुलिस ने गांव के छुटन्ने, बहारे व निसारे पुत्र साबिर खां के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाल पवन त्रिवेदी ने बताया प्रधान एवं पूर्व प्रधान पक्ष के लोगों के बीच मारपीट हुई थी। रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें