फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सब्जी व्यापारी समेत दो की संदिग्ध हालात में हुई मौत

Tue, 22 Nov 2016 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो , हरदोई
विज्ञापन
नादखेड़ा गांव में शिवराज के बेटे चंदन से पूछताछ करते सीओ अरविंद कुमार। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
फर्रुखाबाद जिले के सब्जी व्यापारी और उसके चालक के पिता की मंगलवार तड़के संदिग्ध हालात में मौत हो गई। शाहाबाद मंडी में आलू खरीदने आया व्यापारी रात में चालक के घर में ही रुक गया था। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराया। मौत का कारण स्पष्ट न होने पर बिसरा सुरक्षित कर लिया गया है।
विज्ञापन


फर्रुखाबाद जिले के मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के गांव हैवतपुर निवासी पन्नालाल (50) पुत्र सुमेर सब्जी का कारोबार करता था। वह फर्रुखाबाद, हरदोई और आसपास जिलों से आलू व गोभी खरीद कर उत्तराखंड की रुद्रपुर मंडी, दिल्ली, बरेली, सुल्तान की मंडियों में डीसीएम से सप्लाई करता था। डीसीएम पाली थाना के नादखेड़ा गांव का चंदन (28) पुत्र शिवराज चलाता था। सोमवार को पन्नालाल चंदन के साथ आलू खरीदने शाहाबाद मंडी आया था लेकिन उसे जरूरत के अनुसार आलू नहीं मिल पाया।

इस पर पन्नालाल रात में चंदन के घर नादखेड़ा में ही रुक गया।  सुबह पांच बजे उसे फर्रुखाबाद निकलना था। चंदन के अनुसार सभी ने घर में ही खाना खाया। रात करीब नौ बजे पन्नालाल व शिवराज बरामदे में और चंदन कमरे में सो गया। पोस्टमार्टम हाउस में चंदन ने बताया कि सुबह करीब चार बजे पन्नालाल को जगाने के लिए कमरे से बाहर निकला और कई आवाजें लगाईं लेकिन वह नहीं बोला। इस पर चंदन ने पन्नालाल को हिलाया डुलाया लेकिन उसके शरीर में हरकत नहीं हुई।
विज्ञापन


इसी बीच शिवराज भी जाग गया। पन्नालाल की मौत की जानकारी होते ही शिवराज की भी मौत हो गई। चंदन की सूचना पर सुबह करीब सात बजे पन्नालाल का बेटा जितेंद्र नादखेड़ा गांव पहुंचा।

ग्रामीणों की सूचना पर सीओ अरविंद कुमार और थाना प्रभारी रनवीर गांव पहुंचे। एसओ ने बताया कि पन्नालाल अक्सर चंदन के घर रुक  जाता था। कल वह 25 हजार रुपये लेकर आलू खरीदने आया था। रुपये उसकी जेब में मिले हैं। शिवराज को करीब छह महीने पहले फालिज (पैरालिसिस) मार गई थी। दोनों मृतकों के परिजनों ने न ही तहरीर दी है और न ही किसी तरह का आरोप ही लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें